Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

15000/ रुपए सहित एक पर्स वापस किया, रातभर नही सोई थी सुनीता

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के एक गाँव में शादी में बारात से वापस लौटते समय पर लेडिज पर्स मिला था वह पर्स सञ्चारकर्मीद्वारा पता लगाकर पर्स और नगद १५ हजार १० रुपैया जेष्ठ ८ गते आइतवार को वापस किया गया ।

बाँके जिला के नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–१९ कन्ठीपुर निवासी सुनिता बिक ने उसी वार्ड नं.–१९ बनघुसरा गावँ में जेष्ठ ६ गते बाबादीन जायसवाल के लडकी की बिवाह में निम्ता करने के लिये सुनिता बिक गयी थी लेकिन किस जगह पर्स गिरा उन को मालूम नही हो पाया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 25 जुन 2026 गुरुवार शुभसंवत् :2083

पर्स खो जाने से सुनिता बिक रातभर चिन्तित रही पर्स कहाँ कैसे गिरा पता ही नही चला, उन के साथ में उनकी सहेली मोहनपुर की सरिता देवी बिश्वकर्मा सोई थी उन को भी ज्यादा चिन्ता हुआ कि मुझपर इल्जाम लग सकता है भागवान से प्रार्थना रात भर करती रही कि वह पर्स मिल जाये (होलान कि सगैं सुतेकोले पर्स लिएको हो कि मलाई साहै चिन्ता लागेको थियो) । भगवान की कृपा से वडा नं.–१९के आकाश जायसवाल, निखिल जायसवाल और बिनय जायसवाल ने बनघुसरा गाँव में शादी में बारात गये थे वो लोग वापस लौटते समय उसी गाँव में मन्दिर के थोडा आगे अंधेरी जगह पर नीले रङ्ग की पर्स दिखाई पडी वो दूर जाकर मोटर साइकल रोका और लौटकर देखा तो पर्स है उज्याले में जाकर देखा वह पर्स में नगद १५,०१०)–रुपैया, फोटो और आईएमई की कार्ड भी था । वो लोग सुर्जीगावँ के निवासी तथा सञ्चारकर्मी पवन जायसवाल के जिम्मे में लगाया कि यह पर्स को नाम, पता लगाकर वापस कर दिजिए उन्होंने धनराज काँदू, सुशील कुमार गुप्ता, सरिता देवी बिश्वकर्मा के साक्षी में सुनिता बिक को सञ्चारकर्मी पवन जायसवाल ने सकुशल पर्स वापस कर दिया सुनिता बिक खुशी होकर पाने वाले व्यक्तियों को और सञ्चारकर्मी पवन जायसवाल को धन्यवाद दिया ।  सुनिता बिक ने कही कि हम को ये लगा था कि अब पर्स नही मिलेगा भागवान की कृपा से आप के हाथ में आया और मुझे बोलाकर पर्स की साथ रहा १५०१०÷– रुपैया मिला इस लिये मैं ज्यादा खुशी हूँ बतायी ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप २०२६ – कौन सी टीमें नॉकआउट चरण में पहुंची

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed