देवाही गोनाही नगरपालिका एमाले के खाते में, एक भूमिहीन बना मेयर

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
रौतहट जिला के देवाही गोनाही नगरपालिका के चुनाव में मेयर नेकपा एमाले के प्रेम लाल साह4292मत लाकर बिजयी हुये हैं। प्रेम लाल साह भूमिहीन हैं। इसी तरह उप मेयर में नेकपा एमाले के परनिया देवी पटेल 4445मत लाकर बिजय प्राप्त की है। नवनियुक्त मेयर तथा उप मेयर की जीत पर नेकपा एमाले के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री प्रभु साह तथा मौलापुर नगरपालिका के मेयर रीना कुमारी साह सहित कई नेताओं ने बधाई दी हैं तथा कार्यकाल में नगरपालिका के विकास हो ऐसी कामना की हैं।


