धर्म, आस्था और प्राकृतिक सौन्दर्य की नगरी नेपाल, जहाँ आप बार-बार आना चाहेंगे
माँ जानकी और बुद्ध की जन्मस्थली नेपाल प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर देश है ।यहाँ घूमने की बहुत सारी जगहें हैं आइए आज यहाँ के कुछ महत्तवपूर्ण जगहों की आपको जानकारी कराएँ । उसके पहले काठमान्डू आने की जानकारी
हवाईजहाज द्वारा
काठमांडू का त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट इसे बहुत से देशों से जोड़ता है। आपको आसानी से नेपाल दर्शनीय स्थलों तक पहुँचने की फ्लाईट मिल जाएगी। यदि आप भारत से सफर कर रहें हैं तो आपको जेट एयरवेज़, इंडीगो, एयर इंडिया नेपाल तक पहुँचा देंगी। कई अन्य देशों की फ्लाईट जैसे-मलेशिया एयरलाईन, कतार एयरवेज़, एतिहाद एयरलाईन, सिल्क एयर, एयर चाइना और आदि। आपको आने में कोई कठिनाई नहीं होगी।
ट्रेन द्वारा
कुछ पैसेंजर व कारगो ट्रेन है जो नेपाल के सिरसिया को भारत के रक्सॉल से जोड़ता है। उसी तरह जयनगर से जनकपुर की यात्रा भी बस से की जा सकती है भारतीय यात्री अपना रेल सफर तय करे बिना वीज़ा के यहाँ आ सकते हैं। फिलहाल कुछ और अन्य भारतीय ट्रेनों को नेपाल से जोड़ना का विचार चल रहा है।
बस द्वारा
बस से सफर करके नेपाल पहुँचना सबसे उचित विकल्प माना जाता है। दिल्ली से नेपाल तक की सीधी बस सेवा है, जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुँच सकते हैं।
दर्शनीय स्थल
वैसे तो नेपाल में घूमने की बहुत-सी जगह हैं पर यहाँ आप कुछ दिलचस्प जगहों से परिचित होंगे।
1. पोखरा
फेवा झील के पास बसा पोखरा नेपाल का सबसे चर्चित पर्यटक स्थल है। आप इस रमणीय झील के पास बैठकर घंटों बीता सकते हैं और आपको समय का आभास भी नहीं होगा। मन को भरपूर शांति और भूला न पाने वाला नज़ारा आपको इसकी शांत लहरों में खोने पर मजबूर कर देगा। पोखरा नेपाल दर्शनीय स्थल “अनपूर्णा सरकिट का द्वार” के नाम से भी मशहूर है और यहाँ आपको पैराग्लाइडिंग करने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा।
2. काठमांडू
नेपाल की राजधानी व पर्यटकों की प्रसिद्ध जगह जहाँ आकर आप माउंट एवरेस्ट का अलौकिक नज़ारा देख पाऐंगे। यहाँ आपको ट्रैकिंग से संबंधी आवश्यक वस्तुऐं भी मिल जाएगी। यह जगह सिर्फ रोमांचकारियों के लिए ही नहीं बल्कि धार्मिक यात्रियों के लिए भी है क्योंकि यहाँ हिंदू मंदिर-पशुपति नाथ, बौद्धों का बौद्ध नाथ व स्वंभूनाथ है। यहाँ आकर आप नेपाल का पारंपरिक स्वादिष्ट भोजन भी चख सकते हैं।
3. नगरकोट
क्या आप हिमालय के नज़ारे का लुत्फ़ उठाना चाहते है? यदि हाँ, तो यह अद्भुत जगह आप ही के लिए बनी है। यहाँ से आप हिमालय को समय-दर-समय बदलते देख सकते हैं। अपने होटल के कमरे की खिड़कियों से आप इससे आँखें चार कर सकते है। यात्री इसी अतुल्य दृश्य को देखने के लिए दूर-दराज से यहाँ आते हैं। सूर्योदय व सूर्यास्त के दृश्य का दीदार भी यहाँ से बखूबी किया जा सकता है। नेपाल के दर्शनीय स्थल में इसका नाम सबसे ऊपर आता है।
4. भक्तपुर
वास्तुकला व हिंदू मंदिर के लिए यह जगह प्रसिद्ध है। आपको यहाँ बहुत-से मंदिर दिखेंगे जो अपनी कला व वास्तुकला का प्रदर्शन करते दिखेंगे। भक्तपुर दरबार स्कवायर आकर्षक मूर्तियों व कलात्मकता के विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ खरीदारों की भी बहुत भीड़ लगी रहती है। नेपाल की कुछ यादगार वस्तुऐं, मिट्टी की बनी चीज़ें, कठपुतली, हस्तशिल्प आदि चीज़ों की दुकानों पर ऐसी भीड़ लगी रहती है जैसे मधुमक्खी के छत्ते के पास मक्खियों की लगी रहती है। आपके लिए किसी एक वस्तु को चुनना कठिन होगा।

5. सगरमाथ नेशनल पार्क
1148 वर्ग किमी में फैली इस जगह पर विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी, माउंट एवरेस्ट स्थित है और इसके अलावा कई अन्य चोटियाँ हैं जैसे-ल्होत्से, चो ओयू, थमसेरकू, नुपत्से, अमाडबलम व पुमोरी।पहाड़ों के सुंदर नज़ारे के साथ-ही-साथ यहाँ बहुत-से पेड़-पौधे व जीव-जंतु का आवास भी है। स्नो लैपर्ड यहाँ का मुख्य आकर्षण है। प्राकृतिक वातावरण की पूरी घुट्टी आपको यहाँ आकर मिल जाएगी। यह स्थान मुख्य रूप से ट्रैकिंग के और अद्भुत नज़ारों के लिए पर्यटकों के बीच मशहूर है।

6 .काठमान्डू स्थित पशुपतिनाथ का मंदिर हिन्दुधर्मावल्मबियों का मुख्य आस्था केन्द्र है जहाँ आए बिना रहा ही नहीं जा सकता ।

7. जनकपुरधाम माँ जानकी की जन्मस्थली जहाँ आप जरुर जाना चाहेंगे
![]()
नेपाल दर्शनीय स्थल जाने का सही समय
अक्तूबर से दिसंबर के महीने यहाँ घूमने के लिए सबसे उचित माने जाते है क्योंकि इस दौरान मौसम साफ होता है और आप अतुल्य व सुंदर नजा़रों का दीदार भी अच्छी तरह से कर पाऐंगे। अप्रैल से जून तक के मौसम में पहाडों की यात्रा आप कर सकते हैं ।
जनवरी और फरवरी अधिक ठंड के.मौसम है पर अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन है तो यहाँ आ सकते है क्योंकि इस दौरान पर्यटकों की भीड़ काफी कम होती है। अगर आप उचित समय देखकर यहाँ आऐंगे तो बहुत लुत्फ़ उठा पाऐंगे।





