Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यौन हिंसा की शिकायत की समय सीमा हटाने की मांग को लेकर संकल्प प्रस्ताव दाखिल

 

काठमांडू, २७ मई । यौन हिंसा संबंधी शिकायत में समय सीमा हटाने की मांग को लेकर संसद् में संकल्प प्रस्ताव दाखिल हुआ है । सांसद् कमला पन्त की प्रस्ताव और सांसद् विमला राय पौड्याल, प्रमिलाकुमारी यादव, खिमलाल देवकोटा, बिमला घिमिरे, मदनकुमारी शाह, शेखर कुमार सिंह, गंगा कुमारी बेलवासे और तुलप्रसाद विश्वकर्मा के समर्थन में आज आयोजित राष्ट्रीय सभा में संकल्प प्रस्ताव दाखिला हुआ है ।
संकल्प प्रस्ताव में कहा गया है कि वर्तमान कानूनी प्रावधान में उल्लेख हदम्याद के कारण यौन हिंसा में पीडितों को न्याय मिलना और पीड़क कानूनी साज से उन्मुक्त होने की अवस्था है । संकल्प प्रस्ताव में कहा गया है कि बाल यौन दुव्र्यहार की कसुर में सजा के लिए हदम्याद संबंधी व्यवस्था पूर्णतः खारीज होना चाहिए और बालबालिका के अलवा अन्य के ऊपर होनेवाला बलात्कारजन्य अपराध में भी हदम्याद संबंधी व्यवस्था में पुनरावलोकन और पुनर्विचार होना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *