जनता के सामने मैं शासक नहीं, सेवक बनना चाहता हूंः नव निर्वाचित उप–मेयर डंगोल

काठमांडू, २७ मई । काठमांडू महानगरपालिका में नव निर्वाचित उपमेयर सुनिता डंगोल ने कहा कि वह जनता के सामने शासक नहीं, सेवक बनना चाहती है । उपमेयर में निर्वाचित होने के बाद आयोजित विजय रैली के दौरान पत्रकारों से उन्होंने ऐसा कहा है । उन्होंने कहा– ‘जनतो सामने मैं शासक नहीं सेवक बनने के लिए तत्पर हूं, सेवक ही बन सकूं, मेरी प्रतिबद्धता यही हैं ।’
उप–मेयर डंगोल ने कहा कि अब चुनावी जीत–हार से ऊपर उठना चाहिए और महानगर को सफा, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना चाहिए । उन्होंने कहा– ‘जीवन्त राजधानी शहर निर्माण करना है, हमारी चाहत अनुसार के ही कान्तिपुरी नगरी निर्माण करना है । इसके लिए जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मिलकर काम करना चाहिए ।’ इसीतरह युवाओं को सिर्जनात्मक कर्म में क्रियाशील रहने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया ।

