मन्त्री बडू ने कहा– ‘ओली की अभिव्यक्ति ‘स्तरहीन’ ! एमाले सांसदो किया संसद् बैठक अवरुद्ध
काठमांडू, २७ मई । आज शुक्रबार आयोजित संसद् बैठक नेकपा एमाले संबंद्ध सांसदों ने अवरुद्ध किया है । कल बिहिबार एमाले अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली द्वारा संसद् में व्यक्त अभिव्यक्ति के प्रति टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता तथा उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्तिमन्त्री दिलेन्द्र प्रसाद बडू ने उक्त अभिव्यक्ति को ‘स्तरहीन’ कहा था । उसके बाद एमाले सांसद् ने बैठक को अवरोध किया है ।
मन्त्री बडू ने एमाले अध्यक्ष ओली द्वारा व्यक्त अभिव्यक्ति को स्तरहीन कहते ही एमाले सांसद् खगराज अधिकारी ने नियापत्ति किए थे । उसके बाद सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा ने कहा कि इसके संबंध में संसद् का ध्यानाकर्षण हुआ है । लेकिन बडू नहीं रुके, उन्होंने ओली को संकेत करते हुए आगे कहा– ‘जिस वक्त खूद प्रधानमन्त्री थे, उस समय कमिसन की चास्नी डूब कर आनन्द ले रहे थे, आज सत्ता से बाहर होनेवालों को कमिसन के अलवा और क्या नजर आता है ?’
मन्त्री बडू की ओर से इस तरहका अभिव्यक्ति आते ही एमाले सांसदगणों ने संसद् बैठक अवरुद्ध किया । एमाले सांसदों का कहना है कि मन्त्री बडू द्वारा व्यक्त उक्त अभिव्यक्ति को रिकॉर्ड से हटाना चाहिए । उसके बाद सभामुख सापकोटा ने भी १५ मिनट के लिए संसद् बैठक को स्थागित कर दिया । स्मरणीय है, कल बिहिबार आयोजित संसद् बैठक में एमाले अध्यक्ष ओली ने वर्तमान सरकार और प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा पर आलोचना करते हुए कहा था कि देउवा नेपाली भूमि लिपुलेक, कालापानी और लिम्पियाधुरा नेपाल का है कहने के लिए हिचक रहे है और उस को वापस करने के लिए कायरता प्रस्तुत कर रहे हैं ।

