स्थापित ने दिया बालेन को बधाई, कहा– सकारात्मक काम में मेरा सहयोग रहेगा
काठमांडू, २७ मई । काठमांडू महानगरपालिका के लिए मेयर पद में पराजित नेकपा एमाले के उम्मीदवार केशव स्थापित ने विजयी स्वतन्त्र उम्मीदवार बालेन साह को बधाई दिया है । साथ में कहा है कि बालेन द्वारा सम्पादित हर काम में उनकी ओर रचनात्मक सहयोग निरन्तर रहेगा । उन्होंने यह भी कहा है कि अगर गलती हो जाती है उसमें खबरादारी भी की जाएगी ।
निर्वाचन आयोग ने बालेन को विजयी घोषित करने के बाद आज एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए स्थापित ने कहा है– ‘मुझे विश्वास है कि काठमांडूबासी ने आप को विश्वास कर मतपेटिका मार्फत जो भोट दिया है, उसको आप सम्मान करेंगे । यह भी विश्वास करता हूं कि आप की पाँच वर्षीय कालकाल को देखकर आप को मत न देनेवाले जनता भी आप से प्रभावित हो जाएंगे ।’ स्थापित ने कहा है कि काठमांडू की समृद्धि और विकास के लिए बालेन की ओर से होनेवाला हर काम में उनका सहयोग रहेनेवाला है ।
एमाले पार्टी की ओर से निर्वाचित उपमेयर तथा अन्य पदाधिकारियों को भी बधाई देते हुए उन्होंने कहा है कि काठमांडूबासी की विकास और समृद्धि का सपना कमजोर नहीं हुआ है, इसको पूरा करने के लिए नये जनप्रतिनिधि आम जनता की साझा प्रतिनिधि होना चाहिए, किसी पार्टी विशेष का नहीं ।

