Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्राजील में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 35 लोगों की मौत

 

 

ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य परनंबुको में शनिवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 35 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर के एक अन्य राज्य अलागोस में शुक्रवार को नदी में आई बाढ़ में बह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि परनंबुको में बाढ़ के कारण 1,000 से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

यह भी पढें   कविता खान मेमोरियल इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता समारोह पूर्वक सम्पन्न

परनंबुको में नागरिक सुरक्षा एजेंसी के कार्यकारी सचिव, लेफ्टिनेंट कर्नल लियोनार्डो रोड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करके कहा कि राज्य में भूस्खलन या बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों में लगभग 32,000 परिवार रहते हैं। लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचाने का काम जारी है। राहत और बचाव के हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

शरण देने के लिए खोल दिए गए स्कूल
रेसिफे शहर में लोगों को शरण देने के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। राज्य सरकार ने कहा कि अलागोस में पिछले कई दिनों में भारी बारिश के प्रभाव के कारण 33 नगर पालिकाओं ने आपातकाल की घोषणा की है। राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने ट्वीट किया कि क्षेत्रीय विकास मंत्रालय और सशस्त्र बलों की टीम को राहत और मानवीय सहायता के लिए भेजा जाएगा।

यह भी पढें   सिन्धुली में जीप दुर्घटना, ८ लोग घायल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com