Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभी पार्टियां तेली को उचित भागेदारी नहीं दे रही है : रणविजय

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । तेली जाति को सभी पार्टियाँ राजनीति में ठगने का काम कर रहा है। उपयुक्त बातें रविवार को नेपाल से सटे मधुबनी के लहेरियागंज स्थिति गणेशम फिल्म सिटी में मधुबनी तेली साहु समाज द्वारा आयोजित जन प्रतिनिधि सम्मान कार्यक्रम में बिहार तेली साहु सभा के प्रदेश अध्यक्ष सह मोरवा के राजद बिधायक रणबिजय साहू ने प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि हमारी आबादी बिहार में यादव, कुशवाहा के बाद है लेकिन राजनीति में हम काफी पीछे है। राज्य सभा, बिधान पार्षद में हम शून्य है। कोई दल टिकट नहीं दिया है। भाजपा को सबसे अधिक बोट तेली ही देते हैं। वह भी नाइंसाफी कर रही है। रणबिजय ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग का लाभ तभी मिलेगा जब हम बच्चों को शिक्षित करेंगे। पूर्व जद. यू. के महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने कहा कि हमारे समाज में महिला शिक्षा कम है इसलिए महिला शिक्षा पर जोर देना होगा। भाजपा मंडल के झंझारपुर के अध्यक्ष ऋषि राघव साह ने कहा कि भाजपा अन्य दलों की अपेक्षा तेली को सम्मान दे रही है जिसका जीता जागता उदाहरण बिहार के 9बिधायको में 7बिधायक भाजपा से है जिसमें एक कैबिनेट मंत्री नारायण प्रसाद हैं। हीरा लाल साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री कृष्णा प्रसाद, प्रदेश युवा अध्यक्ष भीम कुमार अकेला, अखिल भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव कुमार साह, नेपाल तेली कल्याण संघ के केन्द्रीय सलाहकार सह लोसपा के सहकारी प्रमुख संजय कुमार साह, स्वच्छता दूत धीरेन्द्र कुमार साह, पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रीत साहू, प्रो लक्ष्मी साहू जिला पार्षद विनोद साहू, गोपाल साहू सहित कई लोगो ने बिचार रखें। इस अवसर पर जिला से तेली समाज सेनव निर्वाचित जिला पार्षद, मुखिया, सरपंच तथा वार्ड सदस्य, बार्ड पंच को सम्मानित किया गया।

यह भी पढें   राहुल यादव की घातक गेंदबाजी, मोइन अली के अर्धशतक से जनकपुर बोल्ट्स की शानदार जीत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com