Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेस प्रदेश : प्रदेश सभा का नवाँ  अधिवेशन आज  से शुरु

Madhesh Pradesh
 

मधेस प्रदेश प्रदेश सभा का नवाँ  अधिवेशन आज  से शुरु हो रहा है । आगामी आर्थिक वर्ष २०७९/८० की नीति तथा कार्यक्रम और बजट लाने के लिए प्रदेशसभा का नवाँ अधिवेशन शुरु हो रहा है ।

आज दिन के १ बजे प्रदेशसभा की बैठक होने की जानकारी प्रदेशसभा सचिवालय नेदी है । बैठक में नवाँ अधिवेशन आह्वान सम्बन्धी प्रदेश प्रमुख कार्यालय से प्राप्त पत्र सभामुख वाचन करेंगे और विभिन्न पार्टी के संसदीय दल के नेता के द्वारा मन्तव्य रखने की कार्यसूची होने की जानकारी प्रदेशसभा सचिवालय के सचिव रञ्जितकुमार यादव  ने दी है । कुछ दिनों पहले  प्रदेशसभा सदस्य डिम्पलकुमारी झा के निधन होने पर को शोकप्रस्ताव आज के बैठक में पेश किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *