Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा की सीओओ  शेरिल सैंडबर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दिया

 

वाशिंगटन,एएनआइ

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा की सीओओ  शेरिल सैंडबर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की पुष्टी कंपनी ने बुधवार को की। कंपनी ने पद छोड़ने के कारणों का खुलासा नहीं किया है। सैंडबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उन्होंने आगे चलकर अपने परोपकारी कार्यों  पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाई है। सैंडबर्ग ने 14 सालों तक इस संस्थान में मुख्य परिचालन अधिकारी (Chief Operating officer) के रूप में कार्य किया है। सीएनएन (CNN) के अनुसार, सैंडबर्ग ने लिखा, ‘शुरुआती दिनों के मुकाबले सोशल मीडिया पर बहस की पहचान अब बदल गई है। यह कहना हमेशा आसान नहीं रहा है।’ उन्होंने आगे कहा, हमारे द्वारा बनाए गए उत्पादों का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें इस तरह से बनाएं जो गोपनीयता की रक्षा करे और लोगों को सुरक्षित रखे।’

यह भी पढें   सावन में शिव तप-साधना से आत्मोन्नति और मानव कल्याण की दिव्य यात्रा : बिमल सर्राफ

भविष्य में फेसबुक के साथ जुड़ी रहेंगी शेरिल सैंडबर्ग: मार्क जुकरबर्ग

एक अलग फेसबुक पोस्ट में मेटा के सीईओ (CEO) मार्क जुकरबर्ग  ने कहा कि सैंडबर्ग, कंपनी के निदेशक मंडल में काम करना जारी रखेंगी। जुकरबर्ग ने कहा कि कंपनी के मुख्य विकास अधिकारी जेवियर ओलिवन इसके अगले सीओओ बनेंगे, लेकिन उनकी भूमिका शेरिल ने जो किया है उससे अलग और एक अधिक पारंपरिक सीओओ की होगी।

गूगल में भी काम कर चुकी हैं सैंडबर्ग

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस में महाविभाजन की आहट: डॉ. शशांक कोइराला के नेतृत्व में नई पार्टी बनाने की तैयारी

सैंडबर्ग ने 14 साल तक सोशल मीडिया दिग्गज में मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में काम किया है। वह फेसबुक से जुड़ने से पहले गूगल में काम कर चुकी हैं। उन्हें साल 2008 में बतौर सीओओ (Chief Operating officer) फेसबुक में नियुक्त किया गया। फेसबुक (मेटा) में सैंडबर्ग, सीईओ मार्क जुकरबर्ग के बाद दूसरे स्थान पर थीं।

टेक उद्योग में सबसे प्रमुख महिला अधिकारियों में से एक के रूप में काम करते हुए उन्हें कई आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। उनपर यह आरोप लगाया जाता रहा कि उन्होंने अक्सर महिलाओं की सुविधा के लिए प्रयाप्त कदम नहीं उठाया और उन्होंने उन लोगों पर भी ध्यान नहीं दिया जिन्हें फेसबुक की वजह क्षति पहुंची है। उल्लेखनीय है कि उनकी सार्वजनिक जगहों पर बोलने की विशेषज्ञता, तकनीक, व्यवसाय और राजनीति की दुनिया को पाटने की उनकी सहज क्षमता सीईओ जुकरबर्ग से बिल्कुल विपरीत है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com