Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थापाथली इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र का शव त्रिपुरेश्वर में  मिला

 

काठमांडू।

थापाथली इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र का शव त्रिपुरेश्वर में  मिला है।

उनका शव त्रिपुरेश्वर स्थित पासपोर्ट विभाग के सामने निर्माणाधीन चौधरी समूह भवन के एक खाली परिसर में मिला है।

काठमांडू के जिला पुलिस परिसर के एसपी दिनेश राज मैनाली के मुताबिक सोमवार को ललितपुर सानेपा निवासी 22 वर्षीय अभिषेक जायसवाल का शव मिला.

उसका शव मिलते ही उपत्यका पुलिस अपराध जांच कार्यालय, काठमांडू पुलिस परिसर, टेकू, पुलिस सर्कल कालीमाटी और अन्य  टीम मौके पर पहुंच गई. अपराध की जांच में खोजी कुत्ते को भी मौके पर ले जाया गया।

यह भी पढें   एक्टीभ युवा क्लब के आयोजन में २१ लोगोंद्वारा रक्तदान

एसपी मैनाली के मुताबिक प्रारंभिक जांच में वह छत से कूदा प्रतीत होता है। मैनाली ने कहा, “कुत्ते ने भी यह संकेत दिया कि वह पैदल ही ऊपर गया होगा।” महाराजगंज स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल फारेन्सिक विज्ञ गोपाल चौधरी को भी घटनास्थल पर ले जाया गया था  ।

उसका शव पोस्टमॉर्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया है। डॉक्टरों ने कहा है कि  गिरने के चोट के अलावा कोई निशान नहीं है ।  अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।

यह भी पढें   हरिखेतान बहुमुखी कॉलेज की अंजली गुप्ता की ऐतिहासिक उपलब्धि

सूत्रों के मुताबिक माँ से झगडा होने के बाद वह घर से  यह कहकर  निकला था कि  वह अपने दोस्त के यहाँ जा रहा है । उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की और बाद में आर्किटेक्चर की पढ़ाई शुरू की। वह एक अव्वल छात्र माना जाता था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *