५ बूँदे सहमति पश्चात् निहारिका ने ताेडा अनशन

१७ जून, काठमांडू ।सरकार से न्याय की माँग करते हुए निहारिका गत २७ गते ज्येष्ठ से अामरण अनशन पर बैठी थी, जाे गुरूवार शाम काे ताेडा ।
महाेत्तरी, जलेश्वर नगरपालिका -८ की निहारिका राजपुत विगत ३ वर्षाें से न्याय के लिए अदालत अदालत घूम रही पर वह असमर्थ रही । अन्ततोगत्वा निहारिका काे अामरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर हाेना पडा ।
एक सप्ताह के कठिन अनशन के बाद निहारिका राजपुत अाैर सरकार में ५ बूँदे सहमति हुई तत्पश्चात गृहमन्त्री बालकृष्ण खाँण ने जूस पिलाकर निहारिका का अनशन तुडवाया ।

