भारतीय बाणिज्य दूतावास जनकपुरधाम में योग दिवस आयोजित करेगी

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा विश्व योग दिवस के अवसर पर 21जून को जनकपुरधाम के जानकी मंदिर में सुवह सात बजे से योग सत्र आयोजित करेगी। इस योग सत्र में मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, बिधायक, सांसद, प्रशासनिक अधिकारी, स्कूली बच्चे, पतंजलि योग शिविर के साधक सहित जनकपुरधाम के गणमान्य भाग लेंगे। योग सत्र मे सभी भाग ले सकते हैं। उपयुक्त जानकारी भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार ने पत्रकारों को दी हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा भरतपुर में 19जून को तथा बीरगंज में 20जून को योग सत्र आयोजित किया जाएगा।

