आज का पंचांग:-आज दिनांक 18 जुन 2022 शनिवार शुभसंवत् 2079
*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांग मिदसुप्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च।
नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम: ।।
नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च ।
नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते।।
🙏🙏🙏🙏
*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक 18 जुन 2022 शनिवार*
शुभसंवत् :- 2079
शाके:-1944
*उत्तरायण* उत्तर गोल:
ऋतु:- *ग्रीष्म*
माह:- आषाढ़
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- चतुर्थी दिन में 07:38 तक उपरांत पंचमी,
नक्षत्र :- श्रवण दिन में 12:43 तक उपरांत धनिष्ठा,
योग:- वैधृति
रात्रि 7:16 तक उपरांत विष्कुंभ,
कारण:- वालव,
सूर्योदय :-प्रातः 05:13
सूर्यास्त :- संध्या 06:47
सूर्य :- *मृगशिरा नक्षत्रे मिथुन राशौ च रवि*
चंद्रमा :- *रात्रौ 12:05 यावत मकर राशौ उपरांत कुंभ राशौ च चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:35 से 12:38तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूरब दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो अदरख और तिल खा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास :-*
*आज प्रातः पवित्र स्नान के बाद घर के पूजा घर की साफ सफाई कर कुल देवताओं का सविध पूजन एवं अपने कुल देवता को लाल मिठाई, का भोग लगाना एवं आरती कर विविध स्तोत्रों का पाठ करना सबके लिए परम कल्याणकारी होगा। आज शनिदेव कि विशेष पूजन अभिषेक तेल से अभषेक पूजन दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ, आदित्य हृदय स्तोत्र, संकटनाशक गणेश स्तोत्र एवं गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ के साथ विष्णुसहस्रनाम का पाठ सबके लिए आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल 🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*
मेष राशि:-
*आराकाशा के अनुसार मेष राशि वालों को परिवार से मतभेद सुलझाने का मौका मिलेगा। आगे बढ़कर बात करनी चाहिए। ऊर्जावान होकर फिर से काम करें।कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। आपका उदार स्वभाव आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। आपके व्यवसाय को आज नया सहयोग मिल सकता है। किसी जरूरी कार्य के लिए स्त्री जाति की मदद कर सकते है, जिससे आपको खुशी होंगी। आज सभी के साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखने की कोशिश करें। पड़ोसियों से आज आपको साकारात्मक व्यवहार देखने को मिलेगा। मां स्कंदमाता के सामने कपूर जलायें, घर में शांति बनी रहेगी।*
वृष राशि:-
*वृषभ राशि वाले अहंकार को छोड़कर आगे बढ़ें। आराकाशा के अनुसार नेगेटिव बातों पर ध्यान न दें। काम पर फोकस रखें। सितारे आगे बढ़ने के संकेत दे रहे।आज आप का मन कुछ नया सीखने का कर सकता है, जिसमें आप सफल भी रहेंगे। छोटे उद्योग वाले लोगो के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके दिमाग में एक साथ कई चीजें चलेंगी। जीवनसाथी की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें, सफलता जरुर मिलेगी। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें।*
मिथुन राशि:-
*मिथुन राशि वाले जो संभव हो उसे पाने की कोशिश करें। आराकाशा के अनुसार सपने सिर्फ वे ही देखें, जिन्हें पाने के लिए आप मेहनत कर पाएं। अपने आप पर धैर्य रखें। आज समझदारी से आप हर तरह की स्थिति को काबू कर लेंगे। नौकरी व्यवसाय को आज कोई नयी जानकारी मिलने से बड़ा फायदा मिलेगा। घर में आज सभी के साथ रहने से परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आज कोई शुभ सूचना मिलने के योग बन रहे है, जिससे करियर में सकारात्मक बदलाव आयेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, अपके करोबार में बरकत होगी।*
कर्क राशि:-
*कर्क राशि वाले अपने काम में तकनीक का प्रयोग करेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आराकाशा के अनुसार सोच समझकर फैसला लें। जल्दबाजी में काम न करें, समय अच्छा है, परिश्रम के बाद सफलता मिल सकती है। आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज जीवनसाथी से कहासुनी भी हो सकती है। संयम आवश्यक है। आज कार्यक्षेत्र में अधिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, बेहतर होगा की आज इसका समाधान ढूढ़ें और अपना वर्कलोड कम करने की कोशिश करें। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। संतान की सफलता आपके तनाव को कम कर देगी। मां स्कंदमाता का ध्यान करें ,सेहत अच्छी बनी रहेगी।*
सिंह राशि:-
*सिंह राशि वाले अपनी मन की सुनकर काम करें। आराकाशा के अनुसार समय का सदुपयोग करें। सफलता मिलेगी। देव कर्म के बाद नए काम शुरू करें। सफलता मिलेगी। आज का दिन धनवर्षा करने वाला है। जो जीवन मे रिसर्च कर रहे हैं, आज उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज अपना सभी काम खुद ही करने की कोशिश करें तो बेहतर रहेगा। जो लोग व्यापारी हैं, उनके लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। बच्चे आज होमवर्क पूरा न करने की बजाए खेलने में लगे रहेंगें। जिससे मन को अशांत न होने दें। मां दुर्गा को फुल अर्पित करें, रूके हुये काम पूरे होंगे।*
कन्या राशि:-
*कन्या राशि वाले अपने स्वास्थ्य के लिए जागरुक रहें। आराकाशा के अनुसार खान-पान पर ध्यान दें। आने वाले समय में रुके हुए काम बनेंगे। आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य कराने की योजना बनेगी। कार्य की तैयारी कर रहे लोगों को आज बड़े के साथ काम करने का मौका मिलेगा। आज आपको घर मे अच्छी भोजन खाने को मिलेगी परिवार के किसी जरुरी काम की वजह से आपकी दिनचर्या काम थोडा रूक सकता है। मां स्कंदमाता के सामने घी का दीपक जलायें, मानसिक तनाव दूर होगा।*
तुला राशि:-
*तुला राशि वालों के सरकारी काम बनेंगे। आपके आसपास के लोगों से संबंध सुधरेंगे। घर पर परिवार वालों से कुछ कहना चाहते हैं, तो कह दें, बात बन जाएगी। आज विवादों से दूर रहने का दिन हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें, मीठी वाणी का प्रयोग करें। जो लोग समाज सेवा कार्य से जुड़े हैं उनके लिये दिन अच्छा है। आपकी योजनायें महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन आपको इसके लिए वास्तविक समस्याओं को समझना होगा। करियर को अच्छा बनाने के विभिन्न अवसर आयेंगे। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाए ,आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।*
वृश्चिक राशि:-
*वृश्चिक राशि वालों को अपने प्रयास और बढ़ाने होंगे। पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ें। आराकाशा के अनुसार आज आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढेंगे। अपनी योजनायें दूसरों से साझा न करें वरना दूसरे इसका गलत फायदा उठा सकता हैं। आज छोटे-मोटे मुनाफे आपको मिलते रहेंगे। अगर आपके मन में कोई पुरानी बात चल रही है तो आज उसे भुला दें। स्वास्थ्य आज फिट एंड फाइन रहने वाला है। मां दुर्गा को मीठे का भोग लगायें, जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगें।*
धनु राशि:-
*धनु राशि वालों का सबसे बड़ा शत्रु आलस्य होता है।आराकाशा के अनुसार इसलिए उन्हें अपने आलस्य को छोड़कर काम करने होंगे। अधिक फुर्ती और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ें। आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। अगर आप सही दिशा में आगे बढ़ते है, तो आपके आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आज बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आज आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय दें। आज आप अपना नया उपयोग वस्तु खरीद सकते है। मां दुर्गा की आरती करें, तरक्की के अवसर मिलेगें।*
मकर राशि:-
मकर राशि वाले *अकेलापन दूर करने की कोशिश करें। पसंदीदा व्यंजन खाएं। आराकाशा के अनुसार सबकुछ अच्छा होगा। कारोबार से संबंधित आज कोई जरुरी काम पूरा हो सकता है। आज आप आवास, भोजन प्रसाधन का के बारें में सोच सकते है। खुले मन और ईमानदारी से काम करने से सफलता निश्चित मिलेगी। विरोधी पक्ष आज आपको नुकसान पहुंचाने की फिराक में रहेंगे। आज जानकारी लेने और रिसर्च या खोज या किताब पढ़ने का मन करेगा। मां स्कंदमाता को नमस्कार करने से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।*
कुंभ राशि:-
*कुंभ राशि वालों को दोस्तों से मदद मिलेगी। आराकाशा के अनुसार नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है, परिवार वालों से संबंध सुलझेंगे। आज काम के सिलसिले में दिनभर भागदौड़ करनी पड़ सकती है जीवन के लिए किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये नई योजना बनाना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। कई दिनों से रूका हुआ काम आज आसानी से पूरा हो जायेगा। आज सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी और आप समाज के कल्याण में सहायता करेंगें। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करने से धन धान्य में बढ़ोतरी होगी।*
मीन राशि:-
*मीन राशि वालों के दोस्त आपकी बातचीत से नाराज हो सकते हैं।आराकाशा के अनुसार बातों पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें। नया काम शुरू करने के लिए देव आराधना के बाद का समय अच्छा है। आज माता पिता गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलेंगे तो सफलता जरुर मिलेगी अतः आज इनसे जरूर संपर्क करें और अपनी समस्या शेयर करें। पुनः आप को आज सफलता की कोई किरण नजर आने वाली है आज अपने दैनिक संसाधनों को अच्छी तरह से चार्ज कर लें, क्योंकि आपको इससे ज्यादा काम करना पड़ सकता है। दिमाग पर जोर ना दें। आज भोजन संयमित एवं भूख से कम लें। शाम को हल्का खाना खाने से सेहत ठीक रहेगी। मां दुर्गा को कुमकुम का तिलक लगाएं, अपके साथ सब अच्छा होगा।*
*“हे तिथि स्वामी, नक्षत्र स्वामी, योग, दिन स्वामी आराकाशा के प्रार्थना से आप पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*
*“हे चराचर जगत के स्वामी, श्री हरि विष्णु आप अपने सभी भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*
🙏🙏🙏🙏🙏
*आप सबके सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए श्री हरि विष्णु से हमारी विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
🌺🌸🌹🌸🌺
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*
*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*रजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड नं. 02, थाना:- कालीबाग ओ. पी. बेतिया, पश्चिम चम्पारण 845438*
*कभी भी व्हाट्सअप से संपर्क 9431093636*
*9934428775*

*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*रजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड नं. 02, थाना:- कालीबाग ओ. पी. बेतिया, पश्चिम चम्पारण 845438*
*कभी भी व्हाट्सअप से संपर्क 9431093636*
*9934428775*,
(अहर्निशं सेवा महे)
*आवश्यक मे कॉल से संपर्क:-*
*7004427683*
*कॉल पर वार्तालाप समय:- प्रातः 6 से 10 बजे तक एवं रात्रि 7 से 11 बजे तक।*
*!!भवेत् तावत् शुभ मंगलम्!!*

