Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्यटकीय रेल गुरुवार शाम को पहुंचेगी जनकपुरधाम,यात्रियो के स्वागतके लिए तैयारी शुरु

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
मंगलवार की शाम भारतीय समयके अनुसार 7बजे भारत के रेल मंत्री पीयूषगोयल ने नयी दिल्ली स्टेशन पर हरी झंडी दिखा कर पर्यटकीय रेल को रवाना किया।आईआरसीटीसीभारत गौरव पर्यटक रेल अनतर्राष्ट्रीय सीमा पारसमग्र रुप मेंपर्यटन कोप्रवर्धन करने हेतुप्रथम रेल सेवा हैं।रामायण सर्किट में संचालन होने वाली रेल अयोध्या,नन्दी ग्राम,सीतामढी,बनारस,प्रयाग राज,चित्रकूट,पंचवटी(नासिक),हम्पी,रामेश्वरम,भद्राचलम,जनकपुरधाम सहित महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलो को जोड़े हैं।
रेल के डिब्बों मेंभारतीय स्मारक,भारत कला,संस्कृति तथा यूनेस्को धरोहरो को चित्रण किया गया है।पांच सौ यात्रियों के साथ चली ट्रेन में यात्रियों को सात्विक खाना की व्यवस्था भी हैं। गुरुवार की शाम पर्यटकीय रेल जनकपुरधाम पहुंचेगी। जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव की अगुवाई में यात्रियो को स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूतावास के महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार के भी मौजूद रहने की संभावना हैं।

यह भी पढें   ओली के विरुद्ध दिए गए बयान गलत, भविष्य में इस तरह की अभिव्यक्ति नहीं देने का एमाले का निर्देश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *