रामायण यात्रा की रेल गुरुवार को जनकपुरधाम आएगी
जनकपुर ।
रामायण सर्किट में सञ्चालित भारतीय रेल गुरुवार नेपाल के धनुषा के जनकपुरधाम आएगी ।
‘भारत गौरव पर्यटक रेल’ नाम का रेल भारतीय पर्यटक को लेकर मंगलबार शाम भारतीय समय के अनुसार शाम साढे ५ बजे नई दिल्ली के सफदरजंग रेल्वे स्टेशन से प्रस्थान की है ।
यह रेल भारत के अयोध्या, नन्दीग्राम होते हुए गुरुवार जनकपुरधाम आने की जानकारी नेपाल रेल्वे कम्पनी के महाप्रबन्धक निरञ्जनकुमार झा ने दी है । जनकपुरधाम से सीतामढी, बनारस, प्रयागराज, चित्रकुट, पञ्चवटी, नसिका, हम्पी, रामेश्वरम, काँचिपुरम, भद्राचलम होते हुए उक्त रेल पुनः दिल्ली वापस जाएगी ।
भारतीय राजदूतावास के समन्वय में ‘भारत गौरव पर्यटक रेल’मे करीब ५०० भारतीय पर्यटक जनकपुर आएँगे । ये पर्यटक जनकपुरधाम के विभिन्न धार्मिकस्थलों का भ्रमण करेंगे ।


