Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्यावण क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए संजीव झा को मिला नेशनल अवार्ड

 

माला मिश्रा, बिराटनगर / जोगबनी !
रविवार को देश भर से विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को कंस्टिच्यूसन क्लब ऑफ इंडिया दिल्ली में आयोजित एक बड़े समारोह में ग्लोबल इंडिया नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।

समाजसेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए भारत नेपाल मैत्री समाज जोगबनी के सलाहकार वीरपुर के संजीव कुमार झा को सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिल्ली के सांसद श्री मनोज तिवारी और बालीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री अमिषा पटेल ने संयुक्त रूप से दिया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 12 अक्टुबर 2026 सोमवार शुभसंवत2083

सीमावर्ती वीरपुर के लिए खुशी की बात है की वीरपुर के ही प्लेबैक सिंगर भानू नारायन को भी यह सम्मान गायकी के क्षेत्र के लिए मिला।

इस समारोह में पूर्णियाँ के सांसद श्री संतोष कुशवाहा समेत कई सांसद, डीआईजी श्री विकास वैभव, समेत देश के कई जाने-माने हस्ती मौजूद रहे।

इस सम्मान समारोह का आयोजन देश के विख्यात फैशन डिजाइनर श्री नीतिश चंद्राजी के द्वारा किया गया।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com