मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन, पाँच नये मन्त्रियों का शपथग्रहण आज
काठमांडू, २७ जून । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन किया है । नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी से सरकार में सहभागी सभी मन्त्रियों को हटाकर समाजवादी से ही नये व्यक्तियों को मन्त्री बनाया गया है । एकीकृत समाजवादी पार्टी के सिफारिश पर प्रधानमन्त्री देउवा ने ऐसा किया है । नेपाली कांग्रेस तथा नेकपा माओवादी केन्द्र से सरकार में शामील मन्त्री पुराने ही हैं ।
एकीकृत समाजवादी पार्टी की निर्णय अनुसार अब एकीकृत समाजवादी से जीवनराम श्रेष्ठ संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्री, मेटमणि चौधरी शहरी विकास मन्त्री, शेरबहादुर कुँवर श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्री, भवानी खापुङ स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री और हीरा केसी स्वास्थ्य तथा जनसंख्या राज्यमन्त्री रहेंगे ।
राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने आइतबार शाम एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन किया है । नव नियुक्त मन्त्रियों को आज सोमबार पथ तथा गोपनियता का शपथग्रहण हो रहा है ।

