पोखर में डूब कर कैलाली में दो बालिका की मौत

कैलाली, २८ जून । कैलाली जिला लम्कीचुहा नगरपालिका में पोखर में डूब कर दो बालिका की मौत हो गई है । कैलाली पुलिस ने कहा है कि वार्ड नं. ८ निवासी लालबहादुर विष्ट की ७ वर्षीया बेटी आश्रिया बिट और भीमबहादुर कुँवर की ६ वर्षीया बेटी भावना कुँवर की मृत्यु हुई है । बताया गया है कि बालिका द्वय स्थानीय बडिमालिका इट्टाभट्टा के पीछे खेल रहे थे, उसी क्रम में पास में ही रहे पोखर में डूब कर उन लोगों की जान चली गई है ।

