Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बामदेव द्वारा नयां पार्टी घोषणा, नवगठित पार्टी में ७ उपाध्यक्ष

 
बामदेव गौतम, फाईल फोटो

काठमांडू, २८ जून । नेकपा एमाले के पूर्व नेता बामदेव गौतम ने नयां राजनीतिक पार्टी घोषणा की है । आज मंगलबार काठमांडू में एक कार्यक्रम करते हुए उन्होंने ‘नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी एकता राष्ट्रीय अभियान’ नाम से नयां पार्टी घोषणा करते हुए कुछ पार्टी पदाधिकारी तथा सदस्य भी चयन किया है । गौतम नेतृत्व की पार्टी में कूल ७५ केन्द्रीय सदस्य रहने की व्यवस्था है ।
पार्टी संयोजक में गौतम स्वयं हैं । अन्य पदाधिकारियों में से सचिव में डीबी कार्की हैं और सदस्यों में ओमशर्मा चालिसे, डिल्लीराज खनाल, दुर्गा भण्डारी, निमकान्त पाण्डे, भगवती विष्ट, युवराज सफल जैसे पात्र हैं । वर्तमान के लिए पार्टी संयोजक और सचिव के अलवा अन्य सभी सदस्य के रुप में रहेंगे । लेकिन पार्टी विधान अनुसार पार्टी में ७ उपाध्यक्ष रहेंगे । हर प्रदेश से एक–एक उपाध्यक्ष रहेंगे, जो प्रदेश संयोजक के रुप में भी काम करेंगे । साथ में पार्टी में एक महामन्त्री और एक उप–महासचिव भी रहेंगे ।
पार्टी घोषणा करते हुए संयोजक गौतम ने कहा है कि दैनिक कार्य संचालन के लिए पार्टी में १५ सदस्यीय स्थायी कमिटी रहेगी । स्मरणीय है, तत्कालीन नेकपा विभाजन होने के बाद तटस्थ भूमिका में रहे नेता गौतम पिछली बार नेकपा से विभाजित निर्मित नेकपा एमाले, माओवादी केन्द्र और एकीकृत समाजवादी पार्टी को एक बनाने के लिए प्रयासरत थे । लेकिन उक्त कार्य सम्भव ना होने के कारण गौतम खूद ने नयी पार्टी घोषणा की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com