नवनियुक्त भारतीय राजदूत को दी बधाई
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के लिए नवनियुक्त भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी को ओहदा का प्रमाण पेश कर राजदूत का पद भार संभाल लिया है। श्री नवीन श्रीवास्तव को पद भार संभालने पर जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव, जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह उप मेयर किशोरी साह, बरिष्ठ पत्रकार राजेश्वर नेपाली सहित कई लोगो ने उन्हें बधाई दी तथा उनके कार्यकाल में नेपाल तथा भारत के रिश्ते और मजबूत हो। ऐसी कामना की हैं।


