बाणिज्य महादूत नीतेश कुमार ने किया मारवाड़ी सेवा समिति का अवलोकन

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार ने शनिवार को मारवाड़ी सेवा समिति का अवलोकन किए। मारवाड़ी सेवा समिति में पहुंचने पर मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष निर्मल चौधरी के अगुवाई में उन्हे स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मारवाड़ी सेवा समिति के कमरा, सभाकक्ष तथा मारवाड़ी वासा(भोजनालय) का भी अवलोकन किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनकपुरधाम के मारवाड़ी सेवा समिति कोविड में भी निर्धन लोगो को निशुल्क भोजन तथा मास्क सेनिटाइजर आदि उपलब्ध कराकर मानवीय कार्य किए थे। धार्मिक कार्यो में मारवाड़ी सेवा समिति काभरपूर योगदान रहता हैं। मारवाड़ी सेवा समिति में स्वच्छता देखकरउन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। महाबाणिज्य दूत निजी दौरे पर जनकपुरधाम आये हैं।

