लोसपा नेपाल केन्द्रीय कार्यकारिणी का बैठक जारी
काठमांडू, 2 जुलाई ।लोसपा नेपाल केन्द्रीय कार्यकारिणी का बैठक बबरमहल, केन्द्रीय कार्यालय मे हो रहा है। कार्यकारिणी के सदस्य गण काठमांडू पहुंच गए हैं।
इसवार के बैठक में संगठन बिस्तार पर चर्चा हो रही है । इसके अतिरिक्त चुनावी गठबन्धन पर विचार हो रहा है । गठबंधन पार्टी से भी गठबंधन के लिए आग्रह किया जा रहा है ।
मधेशमे हो रही भिषण बर्षाके कारण बाढ की अवस्था लगायत की एजेन्डा के बारेमे विचार विमर्श जारी है। बाढ़ के कारण तराई में बहुत क्षति हुई है और आनेवाले बाढ़ को कैसे सामना किया जाय इसके बारे में भी कुछ निर्णय लिया जाएगा। बैठक जारी रहने की जानकारी लोसपा नेता मनीष मिश्रा से मिली है।

