विवेकशील साझा पार्टी के युवा संगठन के संयोजक में सरोज गौतम का चयन
काठमाडौं ।
विवेकशील साझा पार्टी के युवा संगठन के संयोजक में सरोज गौतम का चयन हुआ है ।
इससे पहले का संयोजक अब्दुस मियाँ ने दल त्याग कर स्वतन्त्र उम्मेदवारी दिया था । संगठन के सचिवालय बैठक ने सरोज काे संयोजक में चयन किया है । सरोज इससे पहले महासचिव थे।
इसी असार १६ और १७ गते आनलाइन माध्यम से हुए बैठक ने संगठन के आगामी महाधिवेशन और आसन्न चुनाव तक संगठन नेतृत्वविहीन नहीं रह सकता इसलिए सरोज को संयोजक चयन करने का निर्णय किया गया है ।

