राम युवा समिति के अध्यक्ष परमेश्वर साह वने

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । शनिवार की रात राम युवा समिति का चुनाव का परिणाम घोषित हुआ। नये कार्य समिति में परमेश्वर साह 163मत लाकर विजयी हुआ। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शम्भू प्रसाद साह प्रेमी को 76मत ही मिले। इसी तरह बरिष्ठ उपाध्यक्ष में अजय कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष में अनिल भंडारी,महासचिव में पंकज कुमार आजाद, सचिव में लाल बाबू प्रसाद साह, कोषाध्यक्ष में विष्णु देव प्रसाद विजयी हुए हैं। इसी तरह सदस्य में लोकेश्वर झा, रवींद्र ठाकुर, अभिशेष कुमार ठाकुर, अमर ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, तथा सुदीप भंडारी निर्वाचित हुए हैं। उमेश साह निर्वाचित अधिकृत की देखरेख में चुनाव संपन्न हुयी थी।

