मन्त्रिपरिषद् पुर्नगठन, जसपा के तीन नयां नेता बन गए मन्त्री
काठमांडू, ४ जुलाई । डा. बाबुराम भट्टराई के नेतृत्व में जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) विभाजन की अंतिम कसरत हो रहा है । पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव और संघीय परिषद् अध्यक्ष डा. बाबुराम भट्टराई बीच पार्टी विभाजन के लिए सहमति भी हो चुकी है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में डा. बाबुराम भट्टराई समूह में जाने से रोकने के लिए जसपा ने कुछ नये सांसदों को मन्त्री बनाया है । पार्टी द्वारा सिफारिश होने पर प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने आज मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन किया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार जसपा से मृगेन्द्र कुमार सिंह, मोहम्मद इस्तियाक राई और प्रदीप यादव मन्त्री बन गए हैं । सिंह को कृषि, राई को भौतिक पूर्वाधार और यादव को वन मन्त्रालय की जिम्मेदारी दी गई है । इससे पहले कृषि में महिन्द्र राय, भौतिक पूर्वाधार में रेणु कुमार यादव और वन में राम सहाय यादव मन्त्री के रुप में थे । उन लोगों को वापस कर जसपा ने नये तीन सांसदों को मन्त्री बनाया है ।
स्मरणीय है, नव नियुक्त तीन मन्त्रियों में से राई और यादव डा. बाबुराम भट्टराई के पक्ष में दिखाई दे रहे थे । बताया जाता है कि मन्त्री बनने की सुनिश्चिता होने के बाद वे लोग यादव समूह में आ गए हैं । जसपा की ओर से ही सरकार में शामील सामान्य प्रशासन मन्त्री राजेन्द्र श्रेष्ठ को निरन्तरता दी गई है ।

