Wed. Jan 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुपन्देही से पिस्तोल और गोली के साथ तीन भारतीय नागरिक गिरफ्तार

काठमांडू, ४ जुलाई । नेपाल पुलिस ने पिस्तोल और गोली के साथ तीन भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है । घटना आइतबार रात ८ बजे की है । जिला पुलिस कार्यालय रुपन्देही के अनुसार गिरफ्तार होनेवाले भारत सिद्धार्थनगर निवासी ४३ वर्षीय चिनक नाम से परिचित मेही हुसेन, ५१ वर्षीय अकबर खान और ५५ वर्षीय आसिक अली हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार इलाका पुलिस कार्यालय बुटवल से परिचालित पुलिस टोली ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है । भारतीय मोटरसाइकिल में सवार उन लोगों के ऊपर आशंका होने पर पुलिस ने पिछा किया था । बताया गया है कि पुलिस पीछे लगने पर मोटरसाइकिल अनियन्त्रित हो गया और वे लोग गिर गए थे । उसी समय उन लोगों को पुलिस ने नियन्त्रण में लिया है । बतया गया है कि उन लोगों के पास केएफ ९ एक थान पिस्तोल और दो राउण्ड गोली मिली है । साथ में एक चाकू भी मिला है ।
मोटरसाइकिल से गिरने के कारण वे लोग सामान्य घायल भी हो गए हैं । पुलिस नियन्त्रण में उन लोगों का उपचार भैरहवा मेडिकल कॉलेज में हो रहा है ।

यह भी पढें   ग्रामिण क्षेत्र के विकास में सहकारी का विशेष योगदान : मुख्य अतिथि संगिता अहिर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *