Fri. May 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा से निष्काशित हो गए प्रदेश सांसद् यादव

 
कौशल कुमार यादव, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ४ जुलाई । जनता समाजवादी पार्टी ने मधेश प्रदेश के सांसद् कौशल कुमार यादव को पार्टी से निष्काशित की है । वैशाख ३० गते सम्पन्न स्थानीय चुनाव में पार्टी के भीतर अन्तरर्घात करने के अरोप लगाते हुए जसपा ने ऐसा निर्णय किया है ।
यादव महोत्तरी जिला निर्वाचन क्षेत्र नं. ४ (ख) से निर्वाचित सांसद् हैं । वह वि.सं. २०६४ साल में संविधानसभा सदस्य भी रहे थे । आइतबार सम्पन्न जसपा महोत्तरी जिला कार्य सम्पादन समिति बैठक ने यादव को साधारण पार्टी सदस्यता से भी निष्काशित करने का निर्णय लिया है ।
जिला पार्टी से निष्काशित होने के बाद सांसद् यादव ने कहा है कि इसके संबंध में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है, सामाजिक संजाल और संचार माध्यम से ही उनको इसके संबंध में जानकारी मिली है । उन्होंने यह भी कहा है कि कोई भी स्पष्टीकरण मांग किए बिना ऐसा निर्णय हुआ है, जो पूर्वाग्रही निर्णय है ।
स्मरणीय है, यादव वही व्यक्ति हैं, जिनके ऊपर मधेश आन्दोलन के दौरान नेपाल पुलिस के असई थमन विक की हत्या आरोप है । आन्दोलन के दौरान वि.सं. २०७२ भाद्र २५ गते असई विक जलेश्वर में घायल हुए थे । उपचार के लिए उनको जनकपुर अस्पताल लाया जा रहा था । लेकिन एम्बुलेन्स में सवार उनके ऊपर रास्ते में ही आक्रमण हुआ था, उक्त घटना में प्रदेश सांसद् यादव के साथ लगभग दो दर्जन आन्दोलनकारी आरोपित हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *