नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमन्त्री शिंजो आबे
काठमांडू, ८ जुलाई । जापान के पूर्व प्रधानमन्त्री शिंजो आबे की मृत्यु हो गई है । उनके ऊपर आज सुबह ही एक चुनावी सभा के दौरान गोली मारी गई थी । हमले के बाद से ही उनकी हालात नाजूक थी । ६७ वर्षीय आबे को तीन गोली लगी थी, उसके बाद उनको हर्टह्याटक भी हुआ था ।
गोली मारनेवाले हत्यारा को तत्काल ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनकी उम्र ४१ साल है और वह सेल्फ डिफेंस फोर्स के सदस्य भी हैं । हत्या के बाद संदिग्ध समूह ने हमला को स्वीकार करते हुए कहा है कि वे शिंजो को जान से मार देना चाहते थे ।

