Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हम दोबारा नहीं देख पाएंगे,मंडेला जैसी हस्ती:ओबामा

 

वॉशिंगटन। अपने आप को नेल्सन मंडेला से प्रेरणा लेने वाले लाखों लोगों में से एक बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दक्षिण अफ्रीकी रंगभेद विरोध के प्रणेता के निधन पर शोक जताया और कहा कि दुनिया को उनके जैसा नेता दोबारा नहीं मिल सकता।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति मंडेला के निधन की सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद ओबामा ने कंर कि मैं उन लाखों लोगों में से एक हूं, जिन्होंने नेल्सन मंडेला के जीवन से mandela-obama_2600254bप्रेरणा ली है। मेरा पहला राजनीतिक कार्य-ऐसी पहली चीज, जो मैंने कभी किसी नीति, मुद्दे या राजनीति से संबद्ध की हो, वह रंगभेद का विरोध था।

यह भी पढें   कास्की में लगातार बारिश से भारी तबाही, बाढ़ और पहिरो से सड़कें क्षतिग्रस्त

ओबामा ने कहा कि मैं उनकी बातों और उनकी कृतियों का अध्ययन करूंगा। जिस दिन वे जेल से रिहा हुए थे, उस दिन मुझे महसूस हुआ कि इंसान अपनी उम्मीदों के दिशा निर्देशन पर जो कर सकता है, वह डर से नहीं कर सकता। इस दुनिया में रहने वाले बहुत से लोगों की तरह, मैं अपने जीवन को नेल्सन मंडेला की पेश मिसाल के बिना पूरी तरह नहीं सोच सकता।

अपने जीवन की अंतिम सांस तक, मैं वह सब करूंगा, जो भी मैं उनसे सीखने के लिए कर सकता हूं।

ओबामा ने कहा कि वे दुनिया के सबसे प्रभावशाली, साहसी और अच्छे लोगों में से एक थे। उन्होंने कहा, ‘वे अब हमारे साथ नहीं हैं, वे तो युगों के साथ हैं। अपनी तीव्र गरिमा और दूसरों की आजादी के लिए अपनी आजादी कुरबान करने की अपनी अटल इच्छाशक्ति से मादिबा ने दक्षिण अफ्रीका को पूरी तरह बदल दिया और हम सबके दिलों को छू लिया।’एक कैदी से लेकर राष्ट्रपति तक का उनका सफर यह वादा करता है कि इंसान और देश बेहतर तब्दीली ला सकते हैं।

यह भी पढें   भारत महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि सत्ता के हस्तांतरण और जेल में डालने वालों के साथ सामंजस्य बनाने की उनकी प्रतिबद्धता ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो पूरी मानवता को उसके राष्ट्रीय जीवन में या निजी जीवन में प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने सभी काम सम्मान और अच्छी सोच के साथ किए। वे अपनी कमियों को भी पहचानने की योग्यता रखते थे। उनके इन गुणों ने उन्हें और भी ज्यादा अद्भुत व्यक्ति बना दिया।

यह भी पढें   पत्रकार श्रेष्ठ को तुरंत रिहा किया जाए –राप्रपा प्रवक्ता मोहन कुमार श्रेष्ठ

मंडेला के निधन पर देश की ओर से शोक व्यक्त करते हुए ओबामा ने कहा, ‘अब एक क्षण के लिए रूकें और इस बात का धन्यवाद करें कि नेल्सन मंडेला इस दुनिया में जिए। वे एक ऐसे इंसान थे, जिन्होंने इतिहास को अपने हाथों में लिया और नैतिकता के ब्रह्मांड को न्याय की ओर मोड़ दिया।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com