Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत द्वारा गेहूँ और चीनी में लगाया गया प्रतिबन्ध नेपाल के लिए नहीं भारतीय राजदूत

 

काठमाडौं ।

नेपाल के लिए भारतीय राजदूत ने कहा है कि   भारत सरकार द्वारा गेहुँ, चीनी आदि कुछ वस्तुओं में लगाए गए निर्यात प्रतिबन्ध नेपाल के लिए नहीं है ।

नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ द्वारा  राजदूत के स्वागत में आयोजित भेटवार्ता में राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने यह बात बताई है ।

कार्यक्रम में अध्यक्ष शेखर गोल्छा ने भारत सरकार की ओर से अत्यावश्यक वस्तुओं के निर्यात में प्रतिबन्ध लगाने के निर्णय के बाद नेपाली उद्योग में समस्या उत्पन्न होने की बात पर राजदूत श्रीवास्तव ने उक्त बात कही ।  उन्हों ने कहा कि भारत सरकार, भारत के साथ ही नेपाल का भी   आर्थिक विकास चाहता है और इसके लिए सदैव तत्पर है ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ – धादिङ में ६ लोगों के शव बरामद

भेट में महासंघ ने नेपाल में निवेश विस्तार, व्यापारिक नाकाें का पूर्वाधार विकास, प्रयोगशालाओं का स्तरीकरण तथा अधिक  लैब के विस्तार, गैरभन्सार अवरोध  आदि समस्याओं पर  राजदूत क ध्यानाकर्षण कराया था ।

जबाव में राजदूत श्रीवास्तव ने कहा कि सडक, रेल, हवाई और साथ ही डिजिटल कनेक्टिभिटी में जो समस्याएँ हैं उन्हें दूर करते हुए भारत नेपाल के अर्थ तंत्र को मजबूती प्रदान करने में भारत सरकार हमेशा तैयार है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com