Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव आज, द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा आमने सामने

 

भारत के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव सोमवार को होने जा रहे हैं। देश के 4 हजार से ज्यादा सांसद और विधायक सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाएंगे। एक ओर जहां NDA की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मैदान में हैं। वहीं, विपक्ष के साझा उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हैं।
विपक्ष के साझा उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ मैदान में हैं। कांग्रेस, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, सीपीआई (एम), अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM), राष्ट्रीय जनता दल, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी उनका समर्थन करने जा रही हैं।
द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में शिवसेना, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बीजू जनता दल, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड, शिरोमणि अकाली दल, मायावती की बहुजन समाज पार्टी, AIADMK, टीडीपी, वाईएसआरसीपी और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com