जल मीनार का मेयर ने किया उद्घाटन
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । रौतहट जिला के मौलापुर नगर पालिका के वार्ड चार पतौरा में नव निर्मित जल मीनार (खानेपानी) का उद्घाटन मौलापुर के मेयर मीरा कुमारी साह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खानेपानी वनने से पुरातात्विक महादेव मंदिर में आने वाले शिव भक्तों को बिशेष लाभ मिलेगा। उन्हे पानी का संकट नही होगा। इसके अलावे पतौरा के स्थानीय वासियों को भी लाभ मिलेगा। इस उद्घाटन समारोह में मौलापुर के उप मेयर सहित कई बार्डाध्यक्ष मौजूद थे।



