Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रख्यात समाजसेवी श्री अशोक बैद को वीरगंज महानगरपालिका के सद्भावना दूत नियुक्त

 

बीरगंज, 21 जुलाई । नेपाल के आर्थिक राजधानी शहर वीरगंज महानगरपालिका के नव निर्वाचित नगरप्रमुख राजेश मान सिह ने अशोक बैद को आज महानगरपालिका परिसर मे आयोजित एक समारोह के बीच नियुक्ति पत्र हस्तांतरण किया । श्री बैद की यह तिसरी कार्यकाल है ।
ज्ञातव्य हो कि श्री अशोक बैद अभी नेपाल – भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष है । वे वीरगंज उधोग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष रह चुके है जिनके भागीरथ प्रयास से वीरगंज के सर्वांगीण विकास के लिए नेपाल के पांच पूर्व प्रधानमंत्रियों का वीरगंज शीखर सम्मेलन हुआ था । वे कई महत्वपूर्ण सामाजिक संस्थाओं के उच्च पदों पर रहकर सेवा कर रहे हैं ।
महानगरपालिका द्वारा प्रदत्त पत्र में विगत में श्री अशोक बैद द्वारा किया गया आर्थिक, सामाजिक एवं पूर्वाधार विकास कार्य का उच्च मूल्यांकन किया गया है ।
उस अवसर पर नगरप्रमुख राजेश मान सिंह ने श्री बैद को अंगबस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहा – “आनेवालों दिनों में आपके सद्भावना दूत की भूमिका में फिर से महानगरपालिका बृहत्तर विकास, अन्तराष्ट्रिय सहयोग सम्बन्ध विस्तार एवं लगानी अभिवृद्धि मे गुणात्मक सहयोग के अपेक्षा रखा है “।
विगत मे बतौर सद्भावना दूत श्री अशोक बैद ने भारत, जापान एवं श्रीलंका के नेपाल स्थित राजदूतों का वीरगंज भ्रमण करा चुके है ।वे मूम्बई और दिल्ली के महापौर से संवाद कर वीरगंज से भगिनी सम्बन्ध विस्तार के लिए विमर्श किया है । वे अब भारत और अन्य मुल्को के शहरों से वीरगंज का सम्बन्ध विस्तार पर केंद्रित रहेंगे ।
इस अवसर पर नव नियुक्त वीरगंज महानगरपालिका के सद्भावना दूत श्री अशोक बैद ने कहा – ” वीरगंज एक सम्भावना युक्त शहर है । इसके पास स्वयं का प्रचूर सामर्थ है ।
उन्होंने उद्योग – ब्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पूर्वाधार विकास, पर्यटन, पर्यावरण, बहु आयामी सम्पदाओ के संरक्षण में विशेष सहयोग, अनुभव साझेदारी, प्रचार प्रसार करने का बचनबध्दता दिखायी ।
श्री बैद को फिर से सद्भावना दूत बनानें का नगरप्रमुख राजेश मान सिंह के निर्णय का नगरबासियो के द्वारा सराहना किया जा रहा है । वहीं श्री बैद को देश विदेश से बधाईयां मिल रही है ।

यह भी पढें   कांग्रेस अध्यक्ष गगन थापा आज स्याङ्जा जाएंगे, मनकामना मंदिर का करेंगे उद्घाटन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com