भतीजा ने कुदाल से काटकर चाचा की जान ली
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
महोतरी जिला के पिपरा गांव पालिका बार्ड 5 केसहोरवा गांव में गुरुवार को 40बर्षीय राम नाथ दास ने अपने 60बर्षीय चाचा राम बहादुर दास को गांव के ही स्व. देवू झा के वगीचा वगीचा में कुदाल से काटकर जान ली है। मृतक धान रोपाईं के बाद बगीचा में सोए थे। कुदाल प्रहार से वुरी तरह जख्मी राम बहादुर दास की घटना स्थल पर ही हो गयी है। घटना की पुष्टि महोतरी के डी. एस. पी. प्रकाश बिष्ट ने की है। हत्यारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। परिवार को कहना है कि उनसे कोई विवाद नहीं हुआ था। वे चाचा खाना खाने के लिए वुलाने के लिए गया था।


