Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में अब हत्याओं और हिंदू महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में हिंदू समुदाय वहां सड़कों पर उतर आया है। पूरे बांग्लादेश में हिंदू संगठनों ने देश में हिंदू समुदाय पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले खिलाफ शुक्रवार को चटगांव से एक भारी विरोध मार्च निकाला गया।

दरअसल, बांग्लादेश की एक समाचार एजेंसी के मुताबिक यहां स्थित नरैल सहपारा में हिंदुओं पर बर्बर हमले के विरोध में शाहबाग और देश भर में विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया गया। कई छोटे शहरों में भी महिलाओं और अन्य लोगों ने अपना विरोध डार्क कराया। इस दौरान महिलाओं के हाथों में बैनर पोस्टर भी दिखे।

यह भी पढें   एनपीएल में आज दो मुकाबले: विराटनगर–जनकपुर और लुंबिनी–पोखरा आमने-सामने

वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने बताया है कि सरकार देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। इससे पहले बांग्लादेश राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी गृह मंत्रालय को हमलों की जांच करने और यह निर्धारित करने का निर्देश दिया कि क्या उन्हें रोकने में लापरवाही हुई थी। यह भी कहा गया कि एक धर्मनिरपेक्ष देश में हिंसा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

यह भी पढें   नेपाल फुल कोर्ट : सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों और बिचौलिये इनम सापकोटा की मुलाकात का मामला गरमाया, जांच समिति बनाने की मांग

आयोग की यह टिप्पणी बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे लगातार हमले की खबरों के बाद आई है। बता दें कि इसी कड़ी में एक हमले के बारे में बताया गया कि यह हमला कथित सोशल मीडिया पोस्ट में इस्लाम को बदनाम करने की अफवाह के बाद हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार यह सब तब हुआ जब शुक्रवार को नरैल स्थित सहपारा इलाके में हिंदू अल्पसंख्यकों के घरों में आग लगा दी गई थी। जुमे की नमाज के बाद भीड़ ने यह कहते हुए हंगामा कर दिया कि पड़ोस के एक 18 वर्षीय व्यक्ति ने फेसबुक पर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com