Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में एक शख्स ने कैमरे के सामने पूर्व पत्नी को जिंदा जलाया, कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

 
सांकेतिक तस्वीर

चीन में एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी को तब आग के हवाले कर दिया जब वह एक ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। कोर्ट ने शख्स को मौत की सजा सुनाई है।

चीन में एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी को जिंदा जला दिया। उस वक्त वह एक ऑनलाइन पोर्टल पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। कोर्ट ने दोषी को मौत की सजा सुनाई है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक तांग लू नाम के शख्स ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी थी। घटना सितंबर 2020 की है जब उसकी पूर्व पत्नी एक टिकटोक की तरह के ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। महिला का नाम लामू था।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस ने सह महामंत्रियों की संख्या १५ करने का किया फैसला

चीन में यह मामला चर्चा का विषय था। तांग पहले ही अपनी पत्नी लामू को प्रताड़ित करता था। चीन की मीडिया के मुताबिक जून 2020 में लामू ने घरेलू हिंसा से तंग आकर तलाक ले लिया था। इसके बाद तांग अकसर लामू को परेशान करता रहता था। वह दोबारा शादी करने के लिए दबाव बनाता था। लेकिन लामू दोबारा शादी करने की बात पर राजी नहीं थी।

घटना वाले दिन जब लामू लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी तभी तांग पीछे से आया। उसने लामू के ऊपर गैसोलीन डाला और आग लगा दी। इसके बाद तांग को गिरफ्तार कर लिया गया। लाइव स्ट्रीमिंग की वजह से बड़ीं सख्या में लोगों ने इस वीडियो को भी देखा। बता दें कि लामू एक तिब्बती थी और वह अपने वीडियो में भी तिब्बती परिधान में दिखा करती थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com