Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन से मूल्यवान वस्तुओं समेत एक हजार से अधिक कलाकृतियां गायब

 

श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास से मूल्यवान वस्तुओं समेत एक हजार से अधिक कलाकृतियां गायब हैं। पुलिस विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने 9 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के आवासों पर कब्जा कर लिया था।

पुलिस ने बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन और ‘टेंपल ट्री’ में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास से आवश्यक वस्तुओं समेत एक हजार से अधिक मूल्यवान कलाकृतियां गायब हो गई हैं। वेब पोर्टल ‘कोलंबो पेज’ ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति भवन के साथ ही प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास से दुर्लभ कलाकृतियों सहित करीब 1,000 मूल्यवान वस्तुएं गायब हो गई हैं।

यह भी पढें   संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री बालेन का संबोधन — हिंदी अनुवाद

मामले में विशेष जांच दल का हुआ गठन
खबर के अनुसार जांच शुरू करने के लिए विशेष जांच दल गठित किए गए हैं। जांच अधिकारियों के लिए परेशानी की बात यह है कि श्रीलंका के पुरातत्व विभाग के पास राष्ट्रपति भवन में प्राचीन वस्तुओं और विभिन्न कलाकृतियों का विस्तृत रिकॉर्ड नहीं है। पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गायब हुई प्राचीन वस्तुओं की सही संख्या के बारे में विशिष्ट और स्पष्ट जानकारी प्राप्त करना मुश्किल होगा। हालांकि पुलिस का अनुमान है कि गायब हुई वस्तुओं की संख्या 1,000 से अधिक हो सकती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com