Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. भट्टराई के नेतृत्व में नेपाल समाजवादी पार्टी, पार्टी विधान में ३ अध्यक्ष की व्यवस्था

 
डा. बाबुराम भट्टराई, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २५ जुलाई । नयां राजनीतिक पार्टी गठन के लिए प्रयासरत डा. बाबुराम भट्टराई समूह ने पार्टी का नाम तय किया है । प्राप्त सूचना अनुसारअ ब डा. भट्टराई के नेतृत्व में ‘नेपाल समाजवादी पार्टी’ गठन की जाएगी । चुनाव चिन्ह में ‘आंख’ प्रस्तावित है । आंख तत्कालिन नयां शक्ति पार्टी की चुनाव चिन्ह है, जो तत्कालीन माओवादी पार्टी से अलग होकर डा. भट्टराई के ही नेतृत्व में बनी थी । लेकिन आंख चिन्ह वर्तमान में समावेशी लोकतान्त्रिक पार्टी की है । लेकिन समावेशी लोकतान्त्रिक पार्टी डा. भट्टराई के ही योजना अनुसार निर्वाचन आयोग में पंजीकृत पार्टी हैं ।
समावेशी लोकतान्त्रिक पार्टी का नाम परिवर्तन कर नेपाल समाजवादी पार्टी बनाने के लिए आइतबार निर्वाचन आयोग में निवेदन पंजीकृत हो चुका है । आयोग की ओर से विधान संशोधन को स्वीकृत मिलने के बाद डा. भट्टराई के नेतृत्व में पार्टी पुनर्गठन की जाएगी । प्राप्त सूचना अनुसार संशोधित पार्टी विधान में अलग–अलग समुदाय से तीन पार्टी अध्यक्ष की व्यवस्था की गई है । बताया गया है कि खसआर्य समुदाय से डा. भट्टराई स्वयं और मधेशी समुदाय से महेन्द्र राय को अध्यक्ष बनाने की तैयारी है । आदिवासी जनजाति समुदाय से हिसिला यमी और गंगानारायण श्रेष्ठ में से एक अध्यक्ष बनेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com