Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के ट्रेडर्स के साथ डीआरएम ने की बैठक, डीआरएम पंहुचे जोगबनी

 


माला मिश्रा / बिराटनगर / जोगबनी ।
रविवार को कटिहार रेल प्रबंधक कर्नल एस के चौधरी अपने अधिकारियों संग स्पेशल ट्रेन से जोगबनी पंहुचे तथा यहां से सड़क मार्ग द्वारा नेपाल कस्टम यार्ड गये जहां वे रेलवे के कार्य की प्रगति का जायजा लिया । उन्होंने नेपाल के ट्रेडर्स को सुविधा उपलब्ध कराने हेतु नेपाल में रेलवे का कार्य कर रही इरकॉन कंपनी को निर्देश देते हुए कहा की नेपाल कस्टम यार्ड स्टेशन तक 15 अगस्त तक कार्य सम्पन्न करके दे । नेपाल में डीआरएम का स्वागत बिराटनगर के मेयर नागेश कोइराला ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर किया । इसके बाद नेपाल के ट्रेडर्स के साथ उद्योग संगठन मोरंग में डीआरएम की बैठक आयोजित की गई जहा विभिन्न मुद्दों पर उनकी नेपाल के ट्रेडर्स के साथ उनकी वार्ता हुई । उन्होंने ट्रेडर्स को आश्वासन देते हुए कहा की सड़क मार्ग द्वारा आईसीपी जाने वाली रेल ओवर ब्रिज का कार्य भी जल्द ही सम्पन्न कर लिया जाएगा साथ ही उन्होंने नेपाल के ट्रेडर्स को बताया की नेपाल कस्टम यार्ड स्टेशन तक रेलवे का कार्य 15 अगस्त तक सम्पन्न कराने का उन्होंने निर्देश दिया है । उन्होंने कहा की नेपाल कस्टम यार्ड स्टेशन का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद दो अलग अलग व्यबस्था के तहत गुड्स के लिये कस्टम यार्ड व पैसेंजर ट्रेनों के लिये जोगबनी स्टेशन पर व्यवस्था की जाएगी । उन्होंने नेपाल के ट्रेडर्स की डिमांड पर चितपुर एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में पाँच दिन चलाने का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने कहा की सेपरेट( अलग) व्यवस्था होने के बाद जोगबनी स्टेशन से टाटा लिंक, दिल्ली के लिये नई ट्रेन, साउथ के लिये एक ट्रेन चलाने पर विचार किया जा रहा है । उन्होंने कहा की फारबिसगंज सहरसा रेलखंड का कार्य पूरा हो जाने के बाद सहरसा रूट के लिये भी जोगबनी से एक ट्रेन दिया जायेगा । उन्होंने कहा की टेंडर प्रक्रिया के बाद जोगबनी में पिट लाइन का कार्य यथाशीघ्र चालू करवाया जाएगा । इस अवसर पर वही इस मौके पर सीनियर डीसीएम एके मिश्रा ,सीनियर डीएसओ आर के झा , सीनियर डीईई एस पुष्कर,सीनियर डीओ एम अमित सिंह , सीनियर डीईई ( टीआरडी) डी मिश्रा , सीजीएस अक्षय कुमार , जोगबनी स्टेशन प्रबंधक कमल कुमार बासुकी, आरपीएफ प्रभारी सीबी साह सहित रेल के कई अधिकारी मौजूद थे ।

यह भी पढें   सुनसरी (कप्तानगंज) घटना: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मृतकों की संख्या दो हुई

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com