Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मनीला की एक यूनिवर्सिटी में पूर्व स्टूडेंट ने फायरिंग की घटना में पूर्व महिला मेयर समेत तीन लोगों की मौत

 

फिलीपींस की राजधानी मनीला की एक यूनिवर्सिटी में रविवार को उसके ही पूर्व स्टूडेंट ने फायरिंग की। घटना में पूर्व महिला मेयर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हमलावर को भागते वक्त गिरफ्तार कर लिया गया। राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुआडेज मार्कोस ने घटना की निंदा की है।

पुलिस के मुताबिक- घटना मनीला यूनिवर्सिटी की है। यह यहां की सबअर्बन सिटी क्यूजोन में है। शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि यह आपसी रंजिश का मामला है। हालांकि, फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि आरोपी के टारगेट पर वास्तव में कौन था।

यह भी पढें   उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री गौरीकुमारी यादव ने दिया इस्तीफा

ग्रेजुएशन सेरेमनी शुरू होने वाली थी
मनीला यूनिवर्सिटी में रविवार को ग्रेजुएशन सेरेमनी थी। स्टूडेंट्स के अलावा उनके परिवार भी यहां पहुंचे थे। इस यूनिवर्सिटी में दो कैम्पस हैं। पहला- मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए और दूसरा, लॉ फैकल्टी के लिए।
क्यूजोन के मेयर जॉय बेलमोंटे ने कहा- पूर्व मेयर रोज फ्यूर्गी की बेटी यहां लॉ स्टूडेंट है। रोज अपने सहयोगी और सिक्योरिटी गार्ड के साथ कैम्पस पहुंचीं थीं। इसी दौरान छिपकर खड़े हमलावर ने फायरिंग की। फ्यूर्गी, उनके सहयोगी और सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। पूर्व मेयर की बेटी घायल है।

यह भी पढें   नेपाल: 'जेन-जेड' आंदोलन की काली बरसी और सत्ता की नाकामी की खौफनाक दास्तान

पुलिस के मुताबिक, हमलावर का नाम डॉक्टर चाओ तियाओ यूमोल है। उसकी उम्र 38 साल है। उसने इसी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और फिलहाल वो प्राईवेट प्रैक्टिस करता है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद लोकल कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस को उसकी रिमांड मिल गई है।

फिलहाल, यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा- फिलीपींस में इस तरह की घटनाएं नहीं होतीं। हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इस घटना की असली वजह क्या है। पहली नजर में ऐसा लगता है कि हमलावर की किसी से दुश्मनी थी।

यह भी पढें   उपेन्द्र यादव ने माना सत्ता स्वार्थ के लिए कांग्रेस–एमाले के साथ सहकार्य गलती थी, अधिकार और न्याय के लिए अग्रगामी मोर्चा

फिलीपींस के चीफ जस्टिस एलेक्जेंडर जेसमुंदो इस ग्रेजुएशन सेरेमनी के चीफ गेस्ट थे। जब यह घटना हुई, तब चीफ गेस्ट रास्ते में थे और कुछ ही देर में यहां पहुंचने वाले थे। घटना के फौरन बाद उनसे संपर्क किया गया। यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने चीफ जस्टिस से लौट जाने की अपील की, जिसे उन्होंने मान लिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com