Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी ला रहे 36 किलो गांजा नेपाल पुलिस ने किया जब्त , एक गिरफ्तार ।

 

जोगबनी ला रहे 36 किलो गांजा नेपाल पुलिस ने किया जब्त , एक गिरफ्तार ।
हिमलिनी प्रतिनिधि बिराटनगर , नेपाल ।
1 नंबर प्रदेश नेपाल के बिराटनगर स्थित इलाका प्रहरी कार्यालय रानी ने 36 किलो गांजा के साथ जहदा निवासी मुकेश गुरुंग को गिरफ्तार किया है । इलाका प्रहरी कार्यालय का इंस्पेक्टर महेन्द्र दरनाल के अनुसार रात लगभग एक बजे का यह करवाई है । तस्कर गांजा को जोगबनी लाने का फिराक में थे ।
मामला का पुष्टि करते हुए मोरंग पुलिस का प्रवक्ता व डीएसपी दीपक श्रेष्ठ के अनुसार तीन लोग सर पर गांजा लेकर जा रहे थे जिसमें दो पुलिस वाहन देख गांजा फेंक भागने में सफल रहे । एक कि गिरफ्तारी हुई है वही दो का तलाश जारी है ।
बता दे कि गत शुक्रवार को जोगबनी से सटे कस्टम क्षेत्र के बेरियर दो के समीप बंधा गोभी लोड एक मिनी ट्रक से छह बोरा गांजा नेपाल पुलिस ने जब्त किया था जिसमे 156 किलो गांजा था ।

यह भी पढें   बज्जिका पाण्डुलिपि पुरस्कार से सम्मानित हुए साहित्यकार अजयकुमार झा,

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *