मार्गशीर्ष ४ गते चुनाव कराने के लिए सत्ताधारी दलों के बीच सहमति, आज चुनावी तिथि घोषणा की तैयारी

काठमांडू, ४ अगस्त । सत्ताधारी पाँच दलों के बीच आगामी मार्गशीर्ष ४ गते संघ और प्रदेश का चुनाव कराने के लिए सहमति बनी है । लेकिन सरकार की ओर से औपचारिक घोषणा नहीं हुई है । बताया गया है कि आज बिहिबार आयोजित होनेवाला मन्त्रिपरिषद् बैठक द्वारा सरकार की ओर से औपचारिक रुप में चुनाव की तिथि घोषणा होने की संभावना है ।
सत्ताधारी पाँच दलों के शीर्ष नेता बीच बुधबार प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सम्पन्न विचार–विमर्श में चुनावी तिथि के संबंध में सहमति बनी है । बैठक में सहभागी एक नेता ने कहा– ‘मार्गशीर्ष ४ गते चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सहमति बनी है, बिहिबार मन्त्रिपरिषद् बैठक से औपचारिक घोषणा होनेवाला है ।’ बैठक में वर्तमान संसद् अधिवेशन अंत संबंधी विषय को लेकर भी विचार–विमर्श हुई है । बताया गया है कि संक्रमणकाली न्याय संबंधी विधेयक पास करने के बाद संसद् बैठक को भी अंत करने की तैयारी है ।

