सप्तकोशी बाढ़ पीडितों के लिए सरकार द्वारा सहयोग के लिए आह्वान
काठमांडू, ४ अगस्त । सप्तकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण प्रभावित सर्वसाधारणों के लिए सरकार ने सहयोग मांग किया है । गृह मन्त्रालय अन्तर्गत राष्ट्रीय विपद् जोखिम न्यूनीकरण तथा व्यवस्थापन प्राधिकरण की ओर से यह सहयोग मांग हुआ है । प्राधिकरण के प्रवक्ता डा. डिजन भट्टराई ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं व्यवसायियों को सहयोग के लिए आग्रह किया है ।
जारी विज्ञप्ति में कहा है– ‘उद्धार किए गए नागरिकों के लिए आवश्यक टेन्ट तथा अन्य बन्दोबस्ती का सामना भोजने का काम हो रहा है । राष्ट्रीय तथा गैर सरकारी संस्था और व्यवसायियों को सहयोग के लिए आग्रह किया जाता है ।’ बताया गया है कि संकलित राहत उदयपुर और सुनसरी जिला के प्रमुख जिला अधिकारी एवं उनके द्वारा चयनित प्रतिनिधियों की ओर से पीडित व्यक्तियों को दिया जाएगा ।
स्मरणीय है, बिगत चार दिनों से हुई बारिश के कारण सप्तकोशी नदी का पानी सुनसरी ओर उदयपुर जिला के गांवबस्ती में घूस गया है, जिसके चलते २ हजार ३ घर परिवार बिस्थापित हो गए हैं । बताया गया है कि बाढ़ के कारण आज तक कोई भी मानवीय क्षति नहीं हुई है, लेकिन किसानों की खेतबारी में लगाया गया फसल नष्ट हो गया है, घर में रहने की स्थिति नहीं है ।

