करंट लगने से सप्तरी में ससूर और बहू के साथ तीन लोगों की मौत
सप्तरी, ४ अगस्त । सप्तरी जिला कंचनपुर नगरपालिका–६ में करंत लगने से ३ लागों की मौत हो गई है । मरनेवाले ४० वर्षीय सौदानन्द सरदार और सौदानन्द के २० वर्षीया बहू अंजली सरदार हैं । इलाका पुलिस कार्यालय कंचनपुर के अनुसार अंजली ७ महीने की गर्भवती भी थी । वह अपने ही आंगन में मोटर जटित ट्यूवेल में पानी लेने के लिए गई थी । करंट ने बेहोस बहू को बचाने के लिए गए सौदानन्द को भी करंट ने पकड़ लिया था । दोनों की घटनास्थल में ही मौत हो गई है ।
इसीतरह सप्तरी जिला राजगढ गांवपालिका–२ कमलपुर निवासी ५६ वर्षीय शिवशंकर साह की भी करंट लगने से मौत हो गई है । उनको भी अपने ही घर में ट्यूवेल में जडित मोटर से करंट लगी है ।

