Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुहर्रम पर्व को लेकर सीमावर्ती जोगबनी थाना में शांति समिति बैठक आयोजित, हुर्दंगियो पर रही नजर

 


माला मिश्रा जोगबनी , अररिया विहार ।
शुक्रवार को मुहर्रम पर्व मनाए जाने को लेकर शुक्रवार को जोगबनी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया । बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अफताब अहमद ने किया । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा मोहर्रम कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है । कोई व्यक्ति शांति भंग करने की कोशिश नही करेंगे । सभी शांति पूर्व वातावरण में पर्व बनाए । पूर्व निर्धारित रास्ते होकर ही जुलूस निकलेगा । साथ ही हुर्दंगियो पर प्रशासन की नजर रहेगी । जगह जगह पर दंडाधिकारी को तैनात किये जाएंगे । वहीं अतिरिक्त पुलिस बलों की भी तैनाती कराई जाएगी । बैठक में मौजूद निवर्तमान नप अध्यक्ष अनिता देवी देवी सभी लोगो को मिलजुलकर पर्व मनाने का अपील किया । इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, मुख्य पार्षद अनिता देवी , रेल थाना अध्यक्ष रामबच्चन सिंह, एसएसबी के रमेश चंद, पूर्व नप अध्यक्ष प्रतिनिधि अनवर राज, एस आई सुमी स्वराज, कुंदन भगत , अजय साहनी , अब्दुल वाहिद, नियम भौमिक, सफीक अंसारी, मो रियाज, आनंद साह, फिरोज अंसारी, सचिदानंद साह, अधिक लाल राम, नरेश सिंहा, नब्बु मोहम्मद, मोहम्मद सलाउद्दीन अंसारी , प्रकाश राय , महबूब अंसारी , दिलीप साह , नीरज साह , आनन्द साह , सहित सैकड़ों प्रबुद्धजन मौजूद थे । इस मौके पर थाना के रामजी यादव , मकसूदन सिंह , सुगनन्द पासवान , श्याम पासवान , श्याम कुमार पासवान , बिपीन सिंह , राहुल राय , कृष्ण कुमार , काजल देवी सक्रिय दिखी ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री द्वारा नेपाल द्वारा भारत की जमीन का अतिक्रमण वाले बयान पर काँग्रेस ने माँगा स्पष्टीकरण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *