एएचटीयू रक्सौल ने ढूंढ निकाला एक नाबालिग नेपाली लड़की को, लड़की के घर वालों ने ली चैन की सांस
दिन बुधवार कल शाम को एएचटीयू (क्षेत्रक मुख्यालय) रक्सौल
ने आज मझौलिया के एक आर्करेष्टा से एक नाबालिग नेपाली लड़की को रेस्क्यू किया।
इसको फिल्मों से पैसे और प्रसिद्ध दिलाने के बहाने से झाँसा दे मझौलिया के एक अर्करेष्टा में ले जाया गया था। घर वालों ने नाबालिग को हर जगह खोजा किंतु कहीं नहीं मिली।
नेपाल पुलिस को इसकी सूचना दी गयी थी। भारत में लड़की को बहुत जगह खोजा खोजा गया
फिर इनके माता को किसी ने एएचटीयू (क्षेत्रक मुख्यालय) रक्सौल के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा का नम्बर दिया और इन्होंने सम्पर्क किया, इंस्पेक्टर शर्मा द्वारा इन्हे आश्वाशन दिया गया जल्दी ही नाबालिग लड़की को वापस लाया जायेगा।
शीघ्र ही इंस्पेक्टर शर्मा द्वारा अपने सोर्स से लड़की की जानकारी निकाल ली कि लड़की को बेतिया के पास एक अर्करेष्टा मझोलिया में रखा गया है।
फिर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग दिल्ली, मिशन मुक्ति फाउंडेशन, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन बेतिया, बेतिया महिला थाना पुलिस, मझौलिया थाना के साथ मिलकर अर्करेष्टा पर सयुंक्त रेस्क्यू ऑप्रेशन किया गया।
जहाँ से नाबालिग नेपाली लड़की को रेस्क्यू किया गया व एक व्यक्ति को अगली कार्यवाही पुलिस प्रक्रिया में दिया गया।
बताते चलें राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग दिल्ली के सीनियर कंसल्टेंट परेश शाह भी इस ऑपरेशन में शामिल हुए जबकि वो एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए दिल्ली से आये थे किंतु जब उन्हें जानकारी मिली की एएचटीयू क्षेत्रक मुख्यालय रक्सौल एक सयुंक्त रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाली है तो वो भी इस ऑप्रेशन में शामिल हो सहयोग करने के इच्छुक हुए।
नाबालिग लड़की के मिलने की सूचना जब परिवार वालों को दी गयी तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि इतना जल्दी लड़की को रेस्क्यू कर लिया गया,
और उन्होंने राहत की सांस ली।
अर्करेष्टा नाबालिग लड़कियों के लिए ऐसे स्थान बन गए हैं जहाँ उनका बचपन तो छीन ही रहा है तथा उनके जीवन के साथ घिनोना खेल भी खेला जा रहा है ।
एएचटीयू क्षेत्रक मुख्यालय के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा व मिशन मुक्ति फाउंडेशन के डाइरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने इस घिनोने खेल को ध्वस्थ करने का प्रण लिया हुआ है।
इस सयुंक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में सहभागी संस्था व पदाधिकारी के नाम इस प्रकार से हैं,
इस ज्वाइंट रेस्क्यू ऑपरेशन में
सीनियर कंसल्टेंट परेश शाह राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (दिल्ली)
एएचटीयू (क्षेत्रक मुख्यालय) रक्सौल की टीम से इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा हवलदार रामकुमार, सिपाही मोनिका सिपाही कल्पना बाजपेई चालक सुमेर सिंह
बाल कल्याण समिति बेतिया से चेयर पर्सन आदित्य कुमार यादव
मिशन मुक्ति फाउंडेशन” से वीरेंद्र सिंह (डाइरेक्टर)
चाइल्ड लाइन बेतिया से विलियम अल्फ्रेड व रेखा देवी
एनजीओ ओपोर्चुनिटी नेपाल से सत्यनारायण यादव
बेतिया महिला पुलिस थाने से निरीक्षक राणा रणविजय व एसआई सुधा सिंह व अन्य दल बल शामिल रहे।







