Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमंत्री तथा अन्य दोषी कर्मचारियों के बर्खास्तगी के लिए लोसपा युवा संघ ने ज्ञापन सौंपा

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
लोसपा युवा संघ के अध्यक्ष मिथिलेश यादव की नेतृत्व में मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत तथा अख्तियार द्वारा दोषी कर्मचारियों को बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदेश प्रमुख (गवर्नर) को ज्ञापन पत्र सौंपा है। ज्ञापन पत्र सौंपने केबाद मिथिलेश यादव ने कहा कि अख्तियार द्वारा दोषी सावित होने वाले मुख्यमंत्री राउत को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान, वेटी बचाओ बेटी पढाओके तहत साइकिल वितरण, सामुदायिक बिद्यालय में शौचालय निर्माण, जानकी मंदिर में मार्वल लगाने जैसे कई कामों में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है। अख्तियार आयोग ने मुख्यमंत्री तथा मंत्रीपरिषद के तत्कालीन सचिव यम प्रसाद भुसाल, उप सचिव दिलीप प्रधान, डी, ई. भगवान झा, शाखा अधिकृत सुरेंद्र कुमार कर्ण, सह लेखापाल राजाराम मंडल, जिन्सी शाखा प्रमुख राजाराम मंडल, भंडार शाखा का खरीदार जीतमोहन कुमार के विरुद्ध अख्तियार आयोग ने मुकदमा दायर की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com