कछुआ को पूजा के वाद गंगासागर सरोवर में कॉउन्सलर ने छोड़ा

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के काउन्सलर नीतेश कुमार ने कछुआ को गंगासागर सरोवर में छोड़ा। धार्मिक मान्यता के अनुसार कछुआ बिष्णु का अवतार माना जाता है। गंगा आरती के मुख्य पुजारी राम प्रसाद खतीवाड़ा ने विधि विधान से कछुआ की पूजा केवाद काउन्सलर के हाथो सरोवर मेंप्रवाह कराया। धनुषा जिला के मिथिला बिहारी नगरपालिका के मिथिलेश्वर गांव के पास एक खेत में स्थानीय निवासी रामशरण दास को मिला था वे गंगा आरती समिति को सौंपा था। मौके पर बिधायक रामाशीष यादब भी मौजूद थे। कछुआ इन दिनों विलुप्त की कगार पर है।

